Edited By Kalash,Updated: 30 Mar, 2025 12:57 PM

पंजाब यूनिवर्सिटी के वी.सी. प्रो. रेणु विग को यू.आई.ई.टी. के विद्यार्थी आदित्य ठाकुर की दुखद एवं असामयिक मौक पर दुख प्रकट किया है।
चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी के वी.सी. प्रो. रेणु विग को यू.आई.ई.टी. के विद्यार्थी आदित्य ठाकुर की दुखद एवं असामयिक मौक पर दुख प्रकट किया है। आदित्य को एक प्रतिभाशाली एवं होनहार विद्यार्थी बताते हुए प्रो. रेणु विग ने कहा कि पी.यू. समुदाय के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। इस मु्श्किल समय के दौरान हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आदित्य के परिवार और मित्रों के साथ हैं।
पी.यू. के विद्यार्थी भलाई के डीन प्रो. अमित चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रोग्राम और गतिविधियां अगले नोटिस तक रद्द कर दिया गया है। हालांकि, शैक्षणिक कार्यक्रम और गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। पी.यू. प्रवक्ता ने बताया कि पी.यू. प्रशासन पुलिस और आदित्य के परिवार के संपर्क में है तथा सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित कर रहे है। प्रशासन को उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें सख्त कानूनी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही पी.यू. बाकी 3 घायल छात्रों के इलाज पर भी नजर रखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here