Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2022 11:22 PM

पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के चलते कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जालंधर : पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के चलते कल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपक भसीन और दिगंबर बेहरा के तहत उचित इलाज किया गया और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं।
बता दें कि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को पेट संबंधी समस्याओं और दमा के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार हो रहा है। वहीं उनके निधन की चल रही खबर भी झूठी साबित हुई है।