Edited By Urmila,Updated: 11 Feb, 2023 11:21 AM
थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पिता, बेटे व बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन: अमरीका भेजने की बजाय इंडोनेशिया भेजकर यातना देते हुए 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पिता, बेटे व बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। विदेश भेजे गए बेटे के साथ हुए इस धोखे को लेकर पिता की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। दिलबाग सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया
कि उसके भतीजे अमनदीप सिंह पुत्र महंगा सिंह निवासी नंगल झोहल जिला गुरदासपुर ने अमरीका जाने के लिए संदीप सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी भैल ढाए वाला जिला तरनतारन के साथ संपर्क किया था।
संदीप सिंह ने भतीजे को अमेरिका भेजने का विश्वास दिलाया। जब उसका भतीजा अमेरिका जाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रहा था। तब वह खुद संदीप सिंह के घर गांव भैल ढाए वाला में 10 लाख रुपए की राशि एडवांस देने गया। घर में संदीप सिंह की पत्नी किरनजीत कौर व पिता सलविंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह उपस्थित था। पैसे लेने के बाद संदीप सिंह ने उसके भतीजे अमनदीप सिंह को अमेरिका भेजने की बजाय इंडोनेशिया में भेज दिया। वहां कुछ व्यक्तियों ने अमनदीप सिंह को कमरे में बंधक बनाते हुए मारपीट की।
इसके बाद भतीजे अमनदीप सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर फोन पर झूठ बोलने के लिए मजबूर किया। झूठ यह था कि वह (अमनदीप सिंह) अमेरिका पहुंच चुका है। परिजन इस बात से अज्ञात थे कि अमनदीप सिंह को अमेरिका की बजाय इंडोनेशिया में बंधक बना कर रखा गया है, जो मारपीट का शिकार हो रहा है। संदीप सिंह द्वारा बकाया राशि 34 लाख रुपए मंजूर कर ली गई, परंतु भतीजे को अमेरिका भेजने की बजाय वापिस भारत भेज दिया गया। संदीप सिंह द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर कई मासूम लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर पैसे हासिल करते हुए धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। अब संदीप सिंह व इसके परिजन विदेश फरार होने की फिराक में हैं। जिले के एस.एस.पी. से मांग है कि आरोपियों की एल.ओ.सी. जारी की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here