बड़ी वारदात, ह/त्या कर बुड्ढा दरिया में फैंका युवक का श-व, हालत जान कांप जाएगी रूह

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2024 02:35 PM

murder in ludhiana

बुढ्ढा दरिया में एक नौजवान का नग्न अवस्था में शव तैरता मिला। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और इसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लुधियाना : बुढ्ढा दरिया में एक नौजवान का नग्न अवस्था में शव तैरता मिला। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और इसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। हैरानी वाली बात यह थी कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसका चेहरा बिल्कुल खराब हो चुका था। इसके साथ उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मौजूद थे जिससे साफ जाहिर था कि युवक की हत्या के बाद उसे गंदे नाले में फैंका गया था। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही सभी थानों में युवक की पहचान के लिए सूचना भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार देर शाम को सलेम टाबरी की तरफ से बुड्ढा दरिया में एक युवक का शव तैर रहा था। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस बारे में सूचना भेजी। तब तक शव हरगोबिंद नगर पुल से निकल रहा था। थाना डिवीजन नंबर-8 के अंर्तगत चौकी कैलाश नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, उनके पहुंचने तक शव तैर कर आगे चला गया था जोकि तैरते हुए हैबोवाल इलाके तक पहुंच गया। इसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छोटी हैबोवल के पास पुल पर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

नौजवान की उम्र 25 से 30 साल की बताई जा रही है। उसके तन पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे और चेहरा भी पूरी तरह से खराब हो चुका है। शव के एक हाथ की अंगुलिया भी जानवरों द्वारा खाई लगती थी। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को नाले में फेंका है। शव देखने में भी काफी पुराना लगता है। 

पुलिस का कहना है कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। पहले मृतक की पहचान हो जाए तो आगे की जांच में काफी आसानी होगी। बाकी शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। पोस्टमार्टम होगा तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि उसकी मौत कैसे हुई है। थाना डिवीजन 8 की एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!