जमीन विवाद ने लिया खौफनाक रूप, व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 12:46 PM

murder due to land dispute

फाजिल्का उपमंडल के गांव लाधूका में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव लाधूका में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण दास निवासी गांव लाधूका अपने बेटे नवजीत कुमार के साथ खेत में गया था। लौटते समय नहर के पास झगड़े के दौरान लोग एकत्रित हो गए थे। जहां नवजीत के ताया का परिवार किसी अन्य के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा कर रहा था।

जब वह मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने भी उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने लक्ष्मण दास के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जहां से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!