Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 04:59 PM
गांव धर्मकोट के एक गांव में एक पत्नी ने अपने आशिक साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
मोगा (ग्रोवर/आज़ाद) गांव धर्मकोट के एक गांव में एक पत्नी ने अपने आशिक साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मोगा जिले के अधीन पड़ते गांव धर्मकोट में 3 बच्चों की मां के गुरप्रीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे।
जिससे चलते उसने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को नहर में फैंक दिया। पुलिस द्वारा शव को नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में शमसेर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी रामगढ़ ने बताया कि उसका भतीजा लखवीर सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर के पिछले 6 माह से गुरप्रीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसके भतीजे को मौत के घाट उतारा गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना धर्मकोट की पुलिस ने मृतक लखवीर सिंह पत्नी कुलविंदर कौर और उसके आशिक गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोज़वाल खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।