BJP वर्करों ने फूंका विधायक सीमा देवी और उसके पति का पुतला

Edited By Updated: 05 Jan, 2017 10:43 AM

mla seema devi

हलका भोआ से विधायक सीमा देवी व उनके पति विनोद कुमार द्वारा अपनी ही पार्टी यानी कि भाजपा के वर्करों की अनदेखी कर की जा रही बदसलूकी के आरोपों का सिलसिला थमने की बजाय अब और बढ़ता जा रहा है।

बमियाल/पठानकोट(आदित्य, मुनीष): हलका भोआ से विधायक सीमा देवी व उनके पति विनोद कुमार द्वारा अपनी ही पार्टी यानी कि भाजपा के वर्करों की अनदेखी कर की जा रही बदसलूकी के आरोपों का सिलसिला थमने की बजाय अब और बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पार्टी वर्करों व लोगों ने सीमावर्ती एरिया नरोट जैमल सिंह में विधायक सीमा देवी व उनके पति विनोद कुमार के खिलाफ रोष रैली निकालकर बस स्टैंड पर उनका पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक सीमा देवी को टिकट देने की बजाय किसी अन्य को टिकट दे और पार्टी वर्करों केसाथ दुर्व्यवहार करने के लिए विधायक के पति विनोद कुमार को पार्टी से निष्कासित किया जाए।

पार्टी को उठाना पड़ेगा भारी नुक्सान : प्रदर्शनकारियों दिलीप कुमार, पवन कुमार, हरीश कुमार, सत्या देवी, राम प्यारी, उमा देवी सहित कई अन्य ने कहा कि विधायक सीमा देवी व उनका पति विनोद कुमार अपने कार्यकाल में लगातार पार्टी वर्करों को नजरअंदाज करते रहे हैं। अगर पार्टी हाईकमान सीमा देवी के स्थान पर किसी अन्य प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो सभी वर्कर एकजुट होकर भाजपा को हलके से भारी बहुमत से जीत दिलवाएंगे। यदि पार्टी हाईकमान ने वर्करों की
मांग को अनदेखा कर सीमा देवी को दोबारा से टिकट दी तो हलके में पार्टी को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!