DCP नरेश डोगरा को MLA रमन अरोड़ा देखिए कैसे दे रहा हैं धमकियां...Exclusive Video

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2022 05:42 PM

mla raman arora and dcp audio viral

अब एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

जालंधर : शास्त्री मार्कीट में स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर डी.सी.पी. रैंक के अधिकारी और ‘आप’ विधायक में  हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार इस मामले को लेकर वीडियोज सामने आ रही है। अब एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। 

 

"पंजाब केसरी" को मिले इस ऑडियो में डी.सी.पी. नरेश डोगरा और एम.एल.ए. रमन अरोड़ा की बातचीत चल रही है, जिसमें एम.एल.ए. साहिब डी.सी.पी. को धमकाते सुने जा रहे है। एम.एल.ए. का कहना है कि," एत्थे तेरे कब्जे नी होण देने मैं... सवेरे तेरी क्लास लगूं, तू रेहणा कित्थे, तू जाणा कित्थे.. हफ्ता 10 दिन पहले मेरे घर गोडे दबा के गया...। वहीं डी.सी.पी. का कहना है कि ऐसे काम मैंने नहीं किए, मुझे टैंशन नहीं कोई, मैं ऐसे काम नहीं करता।  बता दें कि इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें डी.सी.पी. को ज़मीन पर बिठाकर पीटने की वीडियो आई सामने आया था। 

क्या है मामला
उक्त घटना गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित सवेरा भवन में हुई। डी.सी.पी. और विधायक उस दफ्तर में राजीनामा करने के लिए बुलाए गए थे। सूत्रों की मानें तो जालंधर कमिश्नरेट के डी.सी.पी. शास्त्री मार्कीट के नजदीक एक प्रापर्टी विवाद को निपटाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से आम आदमी पार्टी के विधायक भी पहुंच गए। पहले बातचीत के दौरान डी.सी.पी. और विधायक में वहां बहसबाजी हुई लेकिन इस विवाद को लेकर वह गुरु नानक मिशन चौक स्थित ‘सवेरा भवन’ पहुंचे तो यह विवाद हिंसा में बदल गया और दोनों में कहासुनी हो गई। सूत्रों की माने तो डी.सी.पी. को दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने धक्का मार दिया। डी.सी.पी. ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस विवाद में दफ्तर का मालिक भी कूद गया जिसने डी.सी.पी. के साथ हाथापाई की लेकिन दफ्तर मालिक द्वारा की हाथापाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस दौरान एक पक्ष के 4 लोगों ने दावा किया कि वह इस विवाद में घायल हुए हैं जिसमें राहुल, सन्नी दोनों निवासी बस्ती शेख, दीपक निवासी ग्रीन एवेन्यू शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!