आखिर मिल ही गया लापता लखपति, ऐसे चमकी थी किस्मत

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2025 06:32 PM

missing millionaire found

वह परिवार सहित अपना इनाम लेने आए है और उन्हें काफी खुशी हो रही है

फिरोजपुर (सन्नी): लगातार पंजाबियों की किस्मत चमक रही है और वह लाखों-करोड़ों रुपए जीत रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों फिरोजपुर में एक व्यक्ति की पांच लाख रुपये की लॉटरी निकली थी पर वह लापता था। उसकी लॉटरी संचालक द्वारा तलाश की जा रही थी। इस खबर को हमारे चैनल ने भी प्रकाशित किया था। इसके बाद अब लॉटरी मालिक मिल गया है।   

फिरोजपुर पहुंचे दलजीत सिंह ने बताया कि वह सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसने लोहियां खास से लॉटरी ली थी। इसके बाद वह खेतीबाड़ी में व्यस्त हो गया। उसे पता नहीं था कि उसका 5 लाख का इनाम निकला है। वह परिवार सहित अपना इनाम लेने आए है और उन्हें काफी खुशी हो रही है कि वह 5 लाख के मालिक बन गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!