Edited By Kamini,Updated: 26 Jan, 2024 12:03 PM
आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना में राज्य स्तर पर यह दिन मनाया गया, जहां मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने तिरंगा फहराया।
मोगा : आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना में राज्य स्तर पर यह दिन मनाया गया, जहां मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने तिरंगा फहराया। अगर मोगा की बात करें तो मोगा में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब कैबिनेट के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह सिद्धू ने तिरंगा फहराया और पंजाब के लोगों को संदेश दिया।
इस मौके पर मोगा के विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी विवेक शील सोनी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। परेड में जहां एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया, वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, सेशन जज अतुल कसाना के अलावा तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन मौजूद रहे। इस मौके पर बलकार सिंह सिद्धू ने पंजाब के लोगों को एक संदेश भी दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here