इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार...विवाहित महिला का कई वर्षों तक किया शोषण

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Feb, 2025 05:35 PM

married woman raped in abohar

थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव निवासी एक विवाहित महिला को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती उस समय महंगी पड गई जब युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई वर्षो तक उसका शारीरिक शोषण किया और आखिर में उससे शादी करने से मुकर गया।

अबोहर : थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव निवासी एक विवाहित महिला को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती उस समय महंगी पड गई जब युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई वर्षो तक उसका शारीरिक शोषण किया और आखिर में उससे शादी करने से मुकर गया। जिस पर पुलिस ने जहां उक्त युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला का अस्पताल में लाकर उसका मैडीकल करवाया गया।

जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय महिला जोकि पहले विजय नगर में विवाहित थी और कुछ वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर  मायके में आकर रहने लगी और श्रीगंगानगर में नौकरी कर अपना पालन पोषण करने लगी। महिला के अनुसार इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती गांव पंचकोसी निवासी अरविंदर भाटीवाल पुत्र पालाराम आयु करीब 23 वर्षीय से हुई। जिससे अक्सर बातचीत होने लगी और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और वह उससे शादी करने का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन विगत दिनों उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।

अपने साथ हुए इस धोखे की शिकायत उसने पुलिस उपकप्तान सुखविंदर सिंह बराड को दी जिनके आदेशों पर थाना खुईयां सरवर पुलिस को जांच के लिये दिशा निर्देश दिये गये।  पुलिस ने  मामला दर्ज करते हुए महिला को मैडीकल जांच के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। पीडित महिला के बयानों के अनुसार उक्त युवक ने उससे धोखाधडी कर उसका शारीरिक शोषण किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!