पंजाब में बाढ़ से तबाही! ब्यास दरिया में डूबने से व्यक्ति की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2025 05:00 PM

man died due to drowning in beas river

ब्यास दरिया की बाढ़ में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़ (पंडित): सलेमपुर मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया की बाढ़ में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी जैला पुत्र प्यारा लाल हाल निवासी रड़ा अपने 2 साथियों के साथ ब्यास नदी की बाढ़ में फंसे कुछ लोगों की मदद करने के लिए पानी में उतरा था, तभी पानी में डूब गया।

परिजनों ने स्थानीय निवासियों की मदद से सुबह करीब 10 बजे पानी में डूबे जैला की तलाश की, लेकिन समय पर प्रशासन से मदद न मिलने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब 3 बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद बी.के.यू. आजाद के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह रड़ा व अन्य लोगों ने विरोध जताया कि प्रशासन को समय पर सूचित करने के बावजूद प्रशासन की टीम कई घंटों बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक व्यक्ति के परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!