नशे का सेवन करता आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2026 11:46 AM

man arrest with drugs

नशा तस्करी और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों काबू किया है।

लुधियाना (स्याल): नशा तस्करी और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी हैप्पी सिंह उर्फ हैप्पी से एक लाइटर, सिल्वर पन्नी व ₹10 का नोट बरामद किया है। 

पुलिस जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिटीजन पार्क में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठकर नशे का सेवन करता दिखाई दिया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!