महानगर में चोरों के हौसले बुलंद, गली के मोड़ पर लगा लोहे का गेट चोरी

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 12:11 PM

ludhiana theft case

महानगर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के गेट भी सुरक्षित नहीं रहे हैं।

लुधियाना (स्याल): महानगर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के गेट भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। इसी कड़ी में ऐतिहासिक एवं प्राचीन संगला वाला शिवाला के ठीक सामने स्थित गली के मोड़ का है। जहां मोहल्ला निवासियों द्वारा वर्षों पहले सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए गए लोहे के गेट को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। इसके चलते पुरानी माधोपुरा निवासी पुनीत शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र की शिकायत पर पुलिस जांच अधिकारी कुलबीर राज ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!