लुधियाना पुलिस का बड़ा Action! ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में चलाया CASO ऑपरेशन... 7 संदिग्ध राउंडअप

Edited By Kamini,Updated: 21 Nov, 2026 07:16 PM

ludhiana police action

महानगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को तेज करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने आज शहर के विभिन्न संवेदनशील व ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में व्यापक स्तर पर 'कासो' अभियान चलाया।

लुधियाना (राज): महानगर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को तेज करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने आज शहर के विभिन्न संवेदनशील व ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में व्यापक स्तर पर 'कासो' अभियान चलाया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने बस स्टैंड के आसपास के इलाकों सहित जसपाल बांगर और बसंत नगर के चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए राउंडअप भी किया है।

PunjabKesari

बस स्टैंड, जसपाल बांगर और बसंत नगर में पुलिस की सख्त घेराबंदी व तलाशी

कमिश्नरेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख केंद्र बस स्टैंड के आसपास के इलाकों तथा जसपाल बांगर और बसंत नगर के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने इलाकों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों व सामान की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

7 संदिग्ध राउंडअप- नशे के खात्मे के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध

इस विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 7 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर (राउंडअप कर) गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना महानगर से नशों के पूर्ण खात्मे और शहर में अमन-कानून की स्थिति को हर हाल में बरकरार रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे औचक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!