Ludhiana: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Dec, 2024 09:44 PM

ludhiana married woman commits suicide

दहेज के लिए तंग करने से परेशान हुई विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका शैफाली (27) जोकि डेहलों के गांव रणीया की रहने वाली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां प्रेमलता के बयानों पर 14 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

लुधियाना (राज): दहेज के लिए तंग करने से परेशान हुई विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका शैफाली (27) जोकि डेहलों के गांव रणीया की रहने वाली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां प्रेमलता के बयानों पर 14 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस बयानों में प्रेमलता ने बताया है कि उसका तलाक हो चुका है। उसके 3 बच्चे है जिसमें 2 बेटियां और एक बेटा है। शैफाली उसकी बड़ी बेटी थी। जिसकी करीब एक साल पहले दोराहा के रहने वाले तेजिंदरवीर सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से तेजिंदरवीर, उसकी मां और अन्य रिश्तेदार उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। कुछ समय पहले ससुरालियों ने उसकी बेटी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। मगर फिर समझौते के बाद घर बुला लिया था। मगर फिर उसके साथ मारपीट और मानसिक टार्चर करना शुरू कर दिया था। इसी परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे पहले सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां से डाक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया था। लेकिन अस्पताल में इलाज दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां का आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों से परेशान होकर ही उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।

उधर, थाना डेहलों की पुलिस का कहना है कि आरोपी पति तेजिंद्रवीर सिंह, सास राजबीर कौर, रिश्तेदार हर्षवर्धन, श्वेता, मनिंद्रवीर सिंह, शरणजीत कौर, काकू, मनी, अमरीक, बबरी, बबल लेडी और श्रुति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!