लोहड़ी सैलीब्रेशन में महिलाओं ने मचाया धमाल

Edited By Updated: 12 Jan, 2017 03:14 PM

lohri celebration

शहर में लोहड़ी सैलीब्रशन की धूम है। क्लबों में महिलाएं इस त्यौहार को परंपरागत तरीके से मना कर जहां पंजाबी विरसे को संभाल रही हैं

लुधियाना(मीनू): शहर में लोहड़ी सैलीब्रशन की धूम है। क्लबों में महिलाएं इस त्यौहार को परंपरागत तरीके से मना कर जहां पंजाबी विरसे को संभाल रही हैं वहीं गीतांजलि लेडीज क्लब में लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य तौर पर राकेश कपूर व ममता आषु उपस्थित रहे। इस मौके पर क्लब की ओर से 11 महिलाओं को राशन वितरण कर समाज के प्रति अपने कत्र्तव्य को भी निभाया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रधान रमा शोरी ने स्टेज संभाला। चेयरपर्सन विजय शर्मा, उमा शर्मा, मीनाक्षी जोशी, रश्मि मेहता, वंदना, मोनिका व रूबि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। 

लक्ष्मी लेडीज क्लब ने मनाया लोहड़ी का त्यौहार
लक्ष्मी लेडीज क्लब की ओर से लोहड़ी का त्यौहार पूरे जोश से मनाया। सारा माहौल पतंगों व डोर की सजावट से भरा हुआ था। स्थानीय होटल में कोमल चड्ढा की अध्यक्षता में महिलाओं ने लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस मौके पर गिद्दा पेश किया गया। पंजाबी बोलियां व लोक गीतों से सारा माहौल इस त्यौहार के रंग में रंग गया। वहीं एक आस फाऊंडेशन की ओर से भी इस त्यौहार को सैलीब्रेट किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!