Edited By Kamini,Updated: 28 Feb, 2025 06:51 PM

लोग वीजा से संबंधित और कानूनी तरीके से UK जाने की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
पंजाब डेस्क : विदेशों जाने के चाहवानों के लिए अहम खबर सामने आई है, ताकि वह धोखाधड़ी का शिकार न हों। UK सरकार ने अवैध प्रवास पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से LPU में 'वीजा धोखाधड़ी से बचें' जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। अब UK का वीजा असली है या नकली ये आप व्हाट्सएप पर जान सकेंगे। दरअसल, एक व्हाट्सएप नंबर 7065251380 जारी किया गया है, जिसमें आप लोग वीजा से संबंधित और कानूनी तरीके से UK जाने की जानकारियां हासिल कर सकते हैं। लोग व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
अब लोगों को यह भी पता चल सकेगा कि ट्रैवल एजेंट द्वारा उपलब्ध कराया गया वीजा या दस्तावेज असली है या नकली। यूके की उप उच्चायुक्त क्रिस्टीना स्कॉट, चंडीगढ़ की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट, एलपीयू की चांसलर डॉ. अशोक मित्तल, प्रो-चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल लॉन्चिंग कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब में हो रहे वीजा धोखाधड़ी के मामलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि लोगों के धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें से ताजा मामला अमेरिका से डिपोर्ट होने के देखें गए। एजेंटों के धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को आर्थिक और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। इस तरह की जागरूकता से लोगों को हर तरह के नुकसान से बचाया जाएगा। इस दौरान एलपीयू में उपस्थित युवाओं से अपील की गई कि वे अपने से जुड़े कम से कम एक व्यक्ति को UK जाने के कानूनी तरीकों के बारे में बताएं। यह संदेश पंजाब के हर घर और देश के हर कोने तक पहुंचेगा।
रहें सावधान
लोगों से ये भी कहा गया है कि वह UK में नौकरियों के झूठे वादों से बचें और आईलेट्स की कोई आवश्यकता नहीं है ऐसे दावों पर यकीन न करें। क्योंकि अकसर देखा जाता है कि ट्रेवल एजेंटों द्वारा जहां आईलेट्स की कोई जरूरत नहीं और अधिक फीस मांगी जाती है।
होने वाला नुकसान
• कर्ज का बढ़ रहा बोझ।
• शारीरिक दुर्व्यवहार व अन्य खतरों का सामना करना पड़ सकता है।
• यदि आप वीजा धोखाधड़ी में पकड़े जाते हैं, तो आपको अमेरिका में 10 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here