Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2022 05:44 PM
नैशनल शूटर सिप्पी सिद्धू हत्या मामले में गिरफ्तार महिला कल्याणी का 2 दिन का रिमांड और दिया गया है।
चंडीगढ़ : नैशनल शूटर सिप्पी सिद्धू हत्या मामले में गिरफ्तार महिला कल्याणी का 2 दिन का रिमांड और दिया गया है। कल्याणी को आज कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पर अदालत ने सुनवाई के बाद फिर से 2 दिन के रिमाडं पर भेज दिया है। इससे पहले भी कल्याणी का 4 दिन का रिमांड चल रहा था। वहीं दूसरी तऱफ सिप्पी सिद्धू के परिजनों का आरोप है कि कि कल्याणी को बचाने की कोशिश की जा रही है।
जिक्रयोग्य है कि सिप्पी सिद्धू की 20 सितंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक कॉर्पोरेट वकील भी थे। उनका गोलियों से छलनी शव चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में मिला था। इस मामले की जांच कर रही सी.बी.आई. ने कल्याणी नामक महिला पर शिकंजा कसा था, जोकि एक पूर्व जज की बेटी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कल्याणी को चंडीगढ़ स्थित स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा आरोपी कल्याणी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here