एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए जीजा-साली, लोगों ने कहा-भगवान ऐसी मौत दुश्मन को भी ना दे...

Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2021 01:11 PM

jija sali died in accident

यहां ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे दौरान जीजा -साली की मौत हो गई।

लुधियाना (राम): यहां ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे दौरान जीजा -साली की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर सहारनपुर से लुधियाना आ रहे थे। जैसे ही वह लुधियाना के ट्रांसपोर्टर नगर के पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों ने कहा हे भगवान इतनी दर्दनाक मौत किसी की ना हो।

मृतकों की पहचान मोहम्मद रसीद (50) निवासी उत्तर प्रदेश और इमराना खातून (35) निवासी राहों रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर दोनों की लाशों को बरामद करके सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शवों को रिश्तेदारों को सौंप दीं जाएंगी। वहीं देर रात मृतका के पति के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जारी रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!