Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 11:36 AM
पंजाब वक्फ बोर्ड के सी.ई.ओ. लतीफ अहमद ङ्क्षथद की पी.सी.एस. की नौकरी संकट में पड़ गई है।
जालंधर (मजहर): पंजाब वक्फ बोर्ड के सी.ई.ओ. लतीफ अहमद ङ्क्षथद की पी.सी.एस. की नौकरी संकट में पड़ गई है। पी.सी.एस. की 3 बार विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के बाद पंजाब सरकार ने दरियादिली दिखाते हुए लतीफ अहमद थिंद को 2 और अवसर दिए थे लेकिन वह इन 2 मौकों में भी पी.सी.एस. परीक्षा पास नहीं कर पाए जिस पर इस बारे में अंतिम फैसला लेने के लिए फाइल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पास भेजी गई है।
लतीफ अहमद ङ्क्षथद इस समय पंजाब वक्फ बोर्ड के सी.ई.ओ. के अलावा मानसा के एस.डी.एम. के पद पर तैनात हैं। थिंद तथा अन्य 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने की थी। कल वक्फ बोर्ड की मीटिंग में थिंद को एक्सटैंशन नहीं दी गई। अब बोर्ड का सी.ई.ओ. कौन होगा इस बारे फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
फैसला सरकार पर है कि वह जिसे चाहे रखे या हटाए: पंजाब वक्फ बोर्ड के सी.ई.ओ. ने सम्पर्क करने पर कहा कि हम पर कोई तलवार नहीं लटकी है। एक और मौका अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि सी.ई.ओ. को हटाने का फैसला सरकार पर है वह जिसे चाहे हटाए या रखे।