Edited By Urmila,Updated: 19 Jul, 2023 12:51 PM

आई.एन.डी.आई.ए. में 26 राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन के बाद कांग्रेसी हलकों में हलचल-सी मच गई है।
चंडीगढ़: आई.एन.डी.आई.ए. में 26 राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन के बाद कांग्रेसी हलकों में हलचल-सी मच गई है क्योंकि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में कांग्रेस के किए गए समझौते से कांग्रेसी नाराज हैं। सूत्रों के अनुसार इस समझौते के चलते कांग्रेस पार्टी के सीनियर चेहरे पार्टी को झटका दे सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये सीनियर चेहरे पार्टी को अलविदा कहने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक उक्त लीडर सुनील जाखड़ के संपर्क में चल रहे हैं और जल्द ही भाजपा का हाथ थाम सकते हैं।
वहीं नाराज चल रहे कांग्रेसी लीडरों का कहना है कि आम आदमी पार्टी एक तरफ उनके नेताओं पर मामले दर्ज करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हाईकमान 'आप' वाले गठबंधन में समझौता कर अहम भूमिका अदा कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here