Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2023 02:18 PM
कार चालक द्वारा एक व्यक्ति को कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया है।
संगरूर : कार चालक द्वारा एक व्यक्ति को कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार चालक मृतक व्यक्ति के भतीजे की हत्या करना चाहता था। उसे शक था कि मृतक के भतीजे का उसकी पत्नी के साथ अफेयर था। जिसके चलते उसने अपनी गाड़ी से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोटरसाइकिल सवार दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा था। मृतक अपने भतीजे की मोटरसाइकिल पर बैठा था। पुलिस ने आरोपी कार सवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप सिंह निवासी धूरी ने बताया कि वह अपने चाचा बलदेव सिंह के साथ ठेके से शराब लेकर लौट रहा था। रास्ते में जगसीर सिंह ने उनके मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर मार दी। इस दौरान उसका चाचा बलदेव सिंह कार के नीचे आ गया और आरोपी जगसीर उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
इसी बीच राहगीर एकत्र हो गए और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप ने बताया कि जगसीर को शक था कि उसकी अपनी पत्नी के साथ अफेयर है। इसके चलते उसने जान से मारने की नियत से कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here