Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 10:28 AM
थाना खुइयां सरवर पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने व गर्भ में बच्चा गिराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर योग्य न्यायिक दंडाधिकारी जसबीर सिंह की अदालत में पेश किया, जहां योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे एक दिन के पुलिस...
अबोहर(भारद्वाज, रहेजा): थाना खुइयां सरवर पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने व गर्भ में बच्चा गिराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर योग्य न्यायिक दंडाधिकारी जसबीर सिंह की अदालत में पेश किया, जहां योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किए।
जानकारी के अनुसार थाना खुइयां सरवर पुलिस ने सुमन रानी पुत्री ब्रह्मदेव पत्नी देवेन्द्र सिंह वासी झंडवाला हनुवंता के बयानों के आधार पर 2 जुलाई 2017 को उसके पति देेवेन्द्र, ससुर रंजीत राम, सास बिमला रानी वासी बनवाला के खिलाफ भादंसं की धारा 316, 498-ए व 406, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सुमन रानी का आरोप था कि उसकी शादी 2013 में हुई थी।
शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो उसके पति ने श्रीगंगानगर से जांच करवाी तो गर्भ में बच्ची पल रही थी। गर्भ गिराने के लिए सुमन रानी से मारपीट हुई, जिस पर सुमन ने अपने पिता को सूचित किया। उसके पिता व चाचा उसका पता लेने के लिए सुसराल पहुंचे तो वह घायल थी। उसे सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती करवाया गया। जब जांच की गई तो गर्भ में बच्ची मृत थी।