दिन दिहाड़े पति-पत्नी का गोलियां मारकर कत्ल

Edited By Mohit,Updated: 31 Jan, 2020 06:48 PM

husband and wife shot dead

हलके के थाना कोटभाई के पड़ते गांव लुंडेवाला में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी का दिन दिहाड़े.........

गिद्दड़बाहा (मनीष चावला, बेदी): हलके के थाना कोटभाई के पड़ते गांव लुंडेवाला में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी का दिन दिहाड़े अंधाधुंध गोलियां मारकर कत्ल कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचे मामले की जांच शुरू कर दी एवं आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुंडेवाला के वासी जसविंदर सिंह का अपने चचेरे भाई राजवीर सिंह से कुछ समय से जमीनी विवाद चलता था और जसविंदर सिंह ने इस संबंध में करीब 3 माह पहले कोर्ट में अपना केस दायर किया था, जिस कारण् दूसरे पक्ष में राजवीर सिंह से रंजिश रखता था, शुक्रवार की दोपहर जब जसविंदर सिंह अपने खेतों में घर से चाय लेकर जा रहा था तो उसके चचेरे भाई राजवीर सिंह व उसके लड़के ने अपने साथियों सहित उक्त दोनों को घेर लिया एवं रंजिश के चलते पहले जसविंदर सिंह पर गोली चलाई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसके बाद उसकी पत्नी जसपाल कौर को गोली मारकर मौके पर उसका भी कत्ल कर दिया। 

PunjabKesari

मृतक के लड़के परमिंदर सिंह के ब्यान पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर एसपीडी गुरमेल सिंह, डीएसपी गुरतेज सिंह व थाना कोटभाई मुखी अंग्रेज सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी। मामले संबंधी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में मुख्य आरोपी राजवीर सिंह उसकी पत्नी एवं उसके तीन लड़कों की आरोपियों के रूप में पहचान हुई है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!