आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों ही बाइक सवार युवकों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 19 Jul, 2019 08:49 PM

hoshiarpur hindi news

माहिलपुर-फगवाड़ा मेन रोड पर पालदी गांव के आगे खेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब 2 बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों ही बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): माहिलपुर-फगवाड़ा मेन रोड पर पालदी गांव के आगे खेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब 2 बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों ही बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचा दिया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। माहिलपुर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 33 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र त्रिलोक नाथ निवासी लकसीहा और सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र अवतार चंद निवासी खरौदी हाल निवासी माहिलपुर के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू  कर दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया।

काम पर जाने के लिए निकले थे दोनों
माहिलपुर पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 10 बजे जिस समय दोनों ही बाइक के बीच टक्कर हुई जोरदार आबाज सुन लोग घटनास्थल पर पहुंच मामले की सूचना माहिलपुर पुलिस को दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखविन्द्र सिंह पेशे से राजमिस्त्री था व घर से काम पर निकला था। दूसरी तरफ मृतक अनिल कुमार शराब के ठेकेदार के साथ काम करता था। अनिल की महज 4 साल पहले ही शादी हुई ती। आज सुबह अइनल घर से किसी काम से चब्बेवाल के लिए निकला था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

PunjabKesari

गढ़शंकर में पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों के हवाले
सम्पर्क करने पर थाना माहिलपुर में तैनात सब इंस्पैक्टर देसराज व ए.एस.आई.सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में मौत के सिकार दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर सिविल अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों ही शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!