सुल्तानपुर लोधी में बनेगा ‘पिंड बाबे नानक दा’ अजायब घर

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2018 09:03 AM

guru nanak dev 550th birth anniversary

मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी जिन 36 गांवों व 11 नगर पंचायत क्षेत्रों में गए थे, उन क्षेत्रों की पहचान कर 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में 510 करोड़ रुपए की...

सुल्तानपुर लोधी: मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी जिन 36 गांवों व 11 नगर पंचायत क्षेत्रों में गए थे, उन क्षेत्रों की पहचान कर 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में 510 करोड़ रुपए की लागत से इंटरफेथ स्टडीज इंस्टीच्यूट स्थापित किया जाएगा व सुल्तानपुर लोधी में ‘पिंड बाबे नानक दा’ अजायब घर बनाया जाएगा। कैप्टन ने महोबलीपुर में बेबे नानकी कालेज (महिला) बनाने की भी घोषणा की। 

PunjabKesari
180 करोड़ से सुधारे जाएंगे संपर्क मार्ग
इसके अलावा काली बेईं को साफ करने व किनारों को मजबूत करने का भी प्रोजैक्ट संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से एक ओंकार चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा कारसेवा के माध्यम से चलाया जाएगा। सुल्तानपुर लोधी का माझा, मालवा व दोआबा के साथ संपर्क मार्गों में सुधार करने के लिए सड़कों व पुलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए 180 करोड़ रुपए रखे गए हैं। 

PunjabKesari

गुरदासपुर में सरकारी मैडीकल कालेज व सुपर स्पैशलिटी अस्पताल का होगा निर्माण
गुरदासपुर जिले के गांव कोटली नंगल में 400 करोड़ की लागत से एक सरकारी मैडीकल कालेज व सुपर स्पैशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसको सार्वजनिक-निजी सांझेदारी के अधीन बनाया जाएगा व यह कार्य 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त श्री गुरु नानक देव जी सैंटर फॉर इन्वैंशन, इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट की अगली शाखा गांव जबोवाल में स्थापित की जाएगी। इन सभी प्रोजैक्टों की लागत 739 करोड़ रुपए है। 

PunjabKesariडेरा ब्यास के प्रमुख ने गुरुपर्व समागम में लगाई हाजिरी
डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर श्री गुरु नानक देव जी के अवतार पर्व के संबंध में करवाए गए समारोह में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद हासिल किया। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेतली, एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष गोविंद सिंह लौंगोवाल, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जी.के. व सचिव मनजिंद्र सिंह सिरसा भी मौजूद थे। 

PunjabKesari
सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण
मुख्यमंत्री ने पी.टी.यू. कपूरथला में गुरु नानक देव जी ऑडीटोरियम, कांजली में बायोडाईवॢसटी पार्क बनाने की भी घोषणा की। भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। समारोह के दौरान पंजाब कांग्रेस मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा, सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, सुखबिन्द्र सिंह सुखसरकारिया, साधु सिंह धर्मसोत, ओ.पी. सोनी, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह सोढी, विजय इंद्र सिंगला, चरनजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के अलावा संत समाज के मैंबर भी उपस्थित थे। इसके अलावा संसद मैंबर गुरजीत सिंह औजला और चौधरी संतोख सिंह, नवतेज सिंह चीमा, राणा गुरजीत सिंह, संगत सिंह गिलजियां, गुरकीरत सिंह कोटली, रमनजीत सिंह सिक्की, हरदेव सिंह लाडी, सुशील कुमार रिंकू, कुलबीर सिंह जीरा और दविन्द्र सिंह घुबाया (सभी विधायक) उपस्थित थे।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!