सहपाठी से तंग होकर खुद को आग लगाने वाली गुरलीन ने 11वें दिन तोड़ा दम

Edited By swetha,Updated: 06 Mar, 2020 08:33 AM

gurleen who set herself on fire after being harassed by a classmate death

सहपाठी विद्यार्थी लड़के से तंग आकर अपने आपको आग लगाने वाली  गांव मगर की 12वीं क्लास की छात्रा गुरलीन कौर ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में आखिरी सांस ली।

घनौर(अली): सहपाठी विद्यार्थी लड़के से तंग आकर अपने आपको आग लगाने वाली  गांव मगर की 12वीं क्लास की छात्रा गुरलीन कौर ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में आखिरी सांस ली। इलाज दौरान गुरलीन कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि जब वह 11वीं क्लास में पढ़ती थी तो एक लड़का उसे परेशान करता था। वह 12वीं क्लास में गई तो उसके कहने पर मां-बाप ने उस का स्कूल बदल दिया । पहले वाले स्कूल में पढ़ते एक लड़के ने किसी स्कूल समागम में गुरलीन कौर की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

फेसबुक की डी.पी. पर लगाई फोटो देख कर गुरलीन कौर ने परेशानी के कारण 23 फरवरी को अपने घर में ही तेल डाल कर अपने आप को आग लगा ली। इस दौरान वह 55 प्रतिशत जल गई थी। उसे पहले अस्पताल घनौर, फिर पटियाला से चंडीगढ़ में सैक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। इलाज दौरान आज उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की के चाचा केहर सिंह ने मौत होने की पुष्टि करते आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

थाना खेड़ी गंडेयां के एस.एच.ओ. महमा सिंह ने बताया कि इस केस की जांच कर रहे एस.आई. सतनाम सिंह ने लड़की के बयान लेकर आरोपित लड़के के विरुद्ध उसी दिन केस दर्ज कर उसको जेल भेज दिया था। अब लड़की की मौत के बाद इस केस में धारा 306 का विस्तार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कर लाश वारिसों को सौंप दी गई। 

आरोपी को कड़ी सजा दी जाए : पिता 
लड़की के पिता ने बड़े दुखी हृदय से कहा कि ऐसे आरोपी को कड़ी सजा दी जाए, ताकि लड़कियां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस लड़के को सजा जरूर दी जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!