गुरदासपुर पुलिस अलर्ट! बस स्टैंड पर चलाया सर्च अभियान, रात को विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग

Edited By Kamini,Updated: 18 Nov, 2026 03:55 PM

gurdaspur police on alert

जिला पुलिस गुरदासपुर द्वारा कानून व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने तथा समाज व देश विरोधी तत्वों सहित नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए आज स्थानिय बस स्टैंड पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर द्वारा कानून व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने तथा समाज व देश विरोधी तत्वों सहित नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए आज स्थानिय बस स्टैंड पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर के ऐंटी सेबॉटाज टीम, डॉग स्कवैड़ व बम निरोधक दस्ते के साथ स्थानिय बस स्टैंड  पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्यता बस स्टैंड की पार्किंग तथा आसपास खड़े दोपहिया वाहनों की जांच की गई।

PunjabKesari

पार्किंग में बिना नंबर के खड़े दोपहिया वाहनों संबंधी गंभीरता से लेते हुए उनके नंबर नोट कर उनकी पुलिस जांच करेगी। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड पर यात्रियों के समान सहित बसों से उतरने वाले यात्रियों के समान की गहनता से जांच की गई। बस स्टैंड के सभी कोनो की जांच की गई। उन्होने बताया इसी तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए जिला पुलिस गुरदासपुर अधीन आने वाले सभी नाकों पर वाहनों की सख्ती से जांच की गई। जिन वाहनों ने वाहनों पर आपतिजनक स्टीकर लगा रखे थे,उनको उतारा गया तथा चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म या जाली लगे वाहनों से यह काली फिल्म उतारी गई। उन्होने कहा कि नाकों पर पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही भी बर्दाश्त नही की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!