खुशखबरी! पंजाब के लाखों पेंशनधारकों के साथ ये लोग भी दें ध्यान

Edited By Urmila,Updated: 23 Mar, 2025 10:27 AM

good news for lakhs of pensioners of punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों और जरूरतमंद लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और बेसहारा महिलाओं, बेसहारा बच्चों और विकलांगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

चंडीगढ़ (अंकुर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों और जरूरतमंद लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और बेसहारा महिलाओं, बेसहारा बच्चों और विकलांगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पदभार संभालने के बाद से पंजाब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, जरूरतमंद लोगों और बेसहारा महिलाओं और बच्चों को वित्तीय सहायता के रूप में 16847.83 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्ष वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2022-23 के दौरान 3651.08 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई और 21.26 लाख लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला। इसी प्रकार, वर्ष 2023-24 के दौरान 3950.68 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 22.11 लाख लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला। इसके अलावा  योजना के अंतर्गत  वर्ष 2024-25 के दौरान 3708.57 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई, जिसके तहत 22.64 लाख लोग लाभान्वित हुए। इस प्रकार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 11310.33 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इसके अलावा विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 1013.07 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई और 5.84 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिला। इसी प्रकार, 2023-24 के दौरान 1084.92 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.11 लाख लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1042.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई तथा 6.47 लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया गया। इस प्रकार, वर्तमान पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए 3140.62 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!