Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2025 04:27 PM

पंजाब सरकार के राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य की किसी भी तहसील में रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. सी. की कोई आवश्यकता नहीं है।
माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): पंजाब सरकार के राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य की किसी भी तहसील में रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. सी. की कोई आवश्यकता नहीं है और यदि कोई तहसीलदार नियमों का पालन नहीं करता है, तो मामला तुरंत उनके ध्यान में लाया जाना चाहिए। पत्रकारों ने मंत्री मुंडियां से पंजाब की कई तहसीलों में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के रजिस्ट्री करवाने के मौके एन.ओ.सी. की मांग करते हैं जिस पर उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते एन.ओ.सी. की छूट दी गई है, इसलिए कोई भी तहसीलदार लोगों को परेशान न करे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तहसीलों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तहसीलदारों और दलालों के बीच रिश्वतखोरी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अधिकारियों को दूर-दूर के स्थानों पर स्थानांतरित किया है। मंत्री मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना है, जिसके तहत आज तहसीलों में लोगों से रिश्वत लिए बिना काम हो रहे हैं।
कोई भी व्यक्ति जिले की किसी भी तहसील में जाकर करवा सकता है रजिस्ट्री
राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए एक और नई पहल कर रही है, वह यह कि अब जिले से संबंधित कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार कार्ड है, वह जिले की किसी भी तहसील में जाकर अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना की शुरूआत मोहाली जिले से कर रही है, जिसे जल्द ही पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पानी के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पंजाब का पानी छीनकर दिल्ली और हरियाणा को देना चाहती है, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस पर कड़ा रुख अपनाया और इस पानी को जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दृढ़ रुख है कि पंजाब के पानी पर हमारे लोगों का अधिकार है और इसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं तथा समूची लीडरशिप भाखड़ा डैम पर जाकर पानी की रक्षा कर रही है तथा केंद्र की धक्केशाही को चलने नहीं दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here