Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2025 11:20 PM

पंजाब में कोरोना से आज तीसरी मरीज की मौत हो गई है। 82 वर्षी मरीज जिला लुधियाना का रहने वाला था और उपचार के लिए ओसवाल अस्पताल में भर्ती था।
लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना से आज तीसरी मरीज की मौत हो गई है। 82 वर्षी मरीज जिला लुधियाना का रहने वाला था और उपचार के लिए ओसवाल अस्पताल में भर्ती था।
उल्लेखनीय है कि राज्य में जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, तीनों ही लुधियाना जिले से संबंधित थे। वर्तमान में लुधियाना में ही मरीजों की संख्या सर्वाधिक सामने आई है। यहां अब तक 61 मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 28 मरीज ठीक हो चुके हैं, 26 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। आज राज्य में सामने आए 9 मरीजों में से एक 51 वर्षीय मरीज लुधियाना का रहने वाला है, जबकि जालंधर में 3, मोहाली में 2 के अलावा रोपड, पठानकोट तथा बरनाला में एक-एक मरीज सामने आया है।