Edited By VANSH Sharma,Updated: 07 Jun, 2025 09:53 PM

पंजाब में कोरोना एक बार फिर बढ़ने लगा है।
लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना एक बार फिर बढ़ने लगा है। राज्य में आज कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं, और ये सभी लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। इनमें दो मरीज गांव से हैं और एक शहर से है। तीनों मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है।
पुरुष मरीजों की उम्र 18 और 53 साल है, जबकि महिला की उम्र 23 साल बताई गई है। इसके साथ ही पंजाब में अब एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें से 16 मरीज अकेले लुधियाना जिले से हैं। अधिकतर मरीजों को होम आइसोलेशन (घर में आइसोलेट) में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here