Gangster पुनीत बैंस का साथी मेजर सिंह व एक अन्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2023 09:00 AM

gangster arrested with weapon

सैक्टर-32 में नाकाबंदी हुई थी कि उन्हें आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली।

लुधियाना (राज): सी.आई.ए.-3 की पुलिस ने शहर में बड़ी वारदातें करने वाले गैंगस्टर पुनीत बैंस के साथी मेजर सिंह एवं एक अन्य को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला मेजर सिंह और उसका साथी बिहारी कालोनी का सोनू कुमार है। आरोपियों से 32 बोर के 2 पिस्तौल और 2 कारतूस मिले हैं। मेजर सिंह को पुनीत बैंस ने हथियार दिया था, जबकि सोनू बिहार से लेकर आया था।

इस मामले में पुनीत बैंस को भी नामजद कर लिया गया है जोकि अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े हुए दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू, डी.सी.पी. हरमीत सिंह हुंदल, जे.सी.पी. सौम्या मिश्रा, ए.डी.सी.पी. रूपिंदर कौर सरां, ए.सी.पी. सुमित सूद व ए.सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए.-3 के इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चंडीगढ़ रोड स्थित सैक्टर-32 में नाकाबंदी हुई थी कि उन्हें आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली।

लाडोवाल में चलाई थीं गोलियां
शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि मेजर सिंह मूल रूप से मोगा के धर्मकोट इलाके में स्थित गांव बग्गा का रहने वाला है और समराला चौक के पास किराए के मकान में रहता है जोकि गैंगस्टर पुनीत बैंस का साथी है। उसका साथी सोनू मूल रूप से बिहार के जिला खानपुर स्थित गांव मणिकपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान ही पता चला कि मेजर सिंह ने लाडोवाल इलाके में गोलियां चलाई थीं और उसके बाद से पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

गैंगस्टर पुनीत बैंस ने मेजर को दी थी पिस्तौल
मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मेजर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पुनीत बैंस के काफी नजदीकी साथियों में शामिल है। उसे पिस्तौल पुनीत बैंस ने दी थी ताकि अगर जरूरत पड़े तो दुश्मन गुट पर गोलियां चला सके। उसने लाडोवाल इलाके में पिस्तौल से हवाई फायर भी किया था जबकि आरोपी सोनू बिहार से सस्ते भाव में पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुनीत बैंस के कहने पर ही वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!