विदेश जाने की चाह रखने वाले सावधान! हैरान कर देगा इस Couple का कारनामा

Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2025 03:07 PM

fraud in the name of sending abroad

पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायत दर्ज की है।

फिरोजपुर : विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले कम ही नहीं हो रहे हैं। थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर उसके पिता से लाखों रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. सुखदेव राज ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सुभाष विज पुत्र बिशंबर नाथ निवासी 534 आजाद नगर फिरोजपुर शहर ने बताया कि उसके बेटे अगम विज को कनाडा भेजने का झांसा देकर राहुल कक्कड़ एम.डी एवं उसकी पत्नी मोनिका कक्कड़ निवासी मकान नंबर 43 श्री गणेश कालोनी फिरोजपुर शहर ने लाखों रुपए की ठगी की है। लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा है। मामले की जांच कर रहे सुखदेव राज ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में राहुल व मोनिका पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!