पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी का भतीजा विजिलेंस दफ्तर हुआ पेश

Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2022 12:49 PM

former deputy chief minister o p soni s nephew appeared in vigilance office

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मंगलवार, 29 नवंबर को विजिलेंस के दफ्तर में पेश हुए।

अमृतसर (गुरिंदर सागर): पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मंगलवार, 29 नवंबर को विजिलेंस के दफ्तर में पेश हुए। आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में विजिलेंस दफ्तर में उनसे करीब अढ़ाई घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस जांच दौरा उनकी संपत्ति की जांच की गई।

विजिलेंस दफ्तर द्वारा उन्हें अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया और उन्हें आज फिर से बुलाया गया। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी कि उनके पास उनके परिवार और उनके पास कितनी संपत्ति है, दस्तावेज जमा करें। लेकिन कुछ निजी कारणों से आज पुन: ओम प्रकाश सोनी विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उनकी जगह उनका भतीजा वकील विकास सोनी विजिलेंस के समक्ष पेश हुए।

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के भतीजे विकास सोनी ने कहा कि विजिलेंस विभाग द्वारा उनसे जो कागजात मांगे गए थे उन्हें पूरा करने में समय लग रहा है, जिसके चलते उन्होंने विजिलेंस विभाग से कुछ और समय मांगा है। यह भी कहा कि विजिलेंस के पास केवल ओमप्रकाश सोनी की संपत्ति के दस्तावेज हैं और अन्य संबंधित दस्तावेज नहीं मांगे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!