Chandigarh में भारी बारिश के बीच बड़ा Alert ,खाली करवाए गए इलाके

Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2025 03:40 PM

flood gate punjab

चंडीगढ़ और मोहाली समेत आसपास के इलाकों में बीती रात से लगातार भारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ और मोहाली समेत आसपास के इलाकों में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सुखना झील में पानी का स्तर फिर बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए सुखना झील के दो फ्लड गेट तीन इंच तक खोले गए हैं। 

बता दें कि झील का जल स्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया था। जैसे ही झील का पानी 1163 फीट को पार करता है, फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। इसके कारण घग्गर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जीरकपुर के मुबारकपुर क्षेत्र में पानी काजवे से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों को खाली कराया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!