पंजाब के इस गुरुद्वारा साहिब के पवित्र सरोवर में मरी हजारों मछलियां, लोगों में रोष

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2024 04:26 PM

fishes died in sarovar

नवमी-दशमी के जोड़ मेले के पहले दिन संगत जैसे ही पवित्र सरोवर में स्नान करने पहुंची तो सरोवर में मरी हुई मछलियां तैर रही थी।

अचल साहिब : श्री अचलेश्वर धाम के पवित्र सरोवर में हजारों मछलियां मरी हुई मिली। सरोवर में मछलियां मरने की घटना का पता चलते ही श्री अचलेश्वर धाम और गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। नवमी-दशमी के जोड़ मेले के पहले दिन संगत जैसे ही पवित्र सरोवर में स्नान करने पहुंची तो सरोवर में मरी हुई मछलियां तैर रही थी। इसे लेकर संगत में आक्रोश की लहर दौड़ गई। 

घटना की सूचना मिलते ही दलजीत सिंह सहायक डिप्टी डायरेक्टर मछली पालन विभाग गुरदासपुर, तहसीलदार बटाला अभिषेक वर्मा, एस. एच.ओ. रंगड़ नंगल गगनदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर श्री अचलेश्वर धाम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य सेवक पवन कुमार पम्मा एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सरोवर के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। सहायक डायरेक्टर गुरदासपुर मछली पालन विभाग दलजीत सिंह और तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मछलियां मरी हैं। उन्होंने कहा कि सरोवर का पानी बिल्कुल ठीक है और संगत स्नान कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!