Edited By Vatika,Updated: 14 Feb, 2019 02:30 PM
तरनतारन में दिन -दहाड़े अज्ञात लुटेरों ने एक ज्वैलर पर लूट की नियत से गोलियां चला दी। यह वारदात श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट से करीब 100 गज की दूरी पर हुई।
तरनतारन (रमन चावला): तरनतारन में दिन -दहाड़े अज्ञात लुटेरों ने एक ज्वैलर पर लूट की नियत से गोलियां चला दी। यह वारदात श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट से करीब 100 गज की दूरी पर हुई।
जानकारी के अनुसार अज्ञात लुटेरों ने ज्वैलर राज कुमार राजू के घर पर सरेआम गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली राजू की जांघ पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया।
बाजार में मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को तुरंत काबू किया, जिसे बेरहमी से पीट कर पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना में अन्य दोषी मौके से फ़रार हो गए। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।