लुधियाना में दिन -दिहाड़े चली गोलियां, बना दहशत का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2021 03:41 PM

firing in ludhiana

लुधियाना के जमालपुर इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक स्कूटर मोटरसाइकिल मकैनिक का काम करने वाले गुरविंद्र सिंह पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चला दीं गई।

लुधियानाः लुधियाना के जमालपुर इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक स्कूटर मोटरसाइकिल मकैनिक का काम करने वाले गुरविंद्र सिंह पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चला दीं गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 खोल भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरविन्दर सिंह का अपने सगे भाई के साथ प्रापर्टी का केस चल रहा है।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर 2 अज्ञात नौजवान मोटरसाइकिल पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि हमले दौरान गुरविन्दर सिंह पर एक गोली लगी है, जिस कारण वह घायल हो गया।
PunjabKesari
उनके भाई गुरविन्दर सिंह की पुरानी रंजिश चल रही है और कई बार समझाया भी गया है लेकिन फिर ऐसी वारदात कर दी जाती है। मौके पर पहुंचे ए. सी. पी. रुपिन्दर कौर सराए ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  फ़िलहाल कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की जा रही है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!