Edited By swetha,Updated: 09 May, 2018 08:17 PM
मोगा के गुरु नानक कालेज के बाहर गोली चलने से एक छात्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरु नानक कालेज में बी.ए भाग-1 का अंग्रेजी का पेपर था। इस दौरान हरजीत सिंह (20) पुत्र जगदेव सिंह पेपर दे रहा था। उसके साथी ने नकल करवाने के लिए उसके लिए पर्चियां...
मोगाः मोगा के गुरु नानक कालेज के बाहर गोली चलने से एक छात्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरु नानक कालेज में बी.ए भाग-1 का अंग्रेजी का पेपर था। इस दौरान हरजीत सिंह (20) पुत्र जगदेव सिंह पेपर दे रहा था। उसके साथी ने नकल करवाने के लिए उसके लिए पर्चियां बाहर से फैंक दी । इसमें से एक पर्ची अन्य छात्र गोरा सिंह के पास चली गई।
परीक्षा खत्म होने के बाद उसके द्वारा पर्ची बाहर फैंक दी गई। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गोरा सिंह द्वारा अपने साथियों को बुला लिया गया। उन्होंने पहले तो उससे मारपीट की फिर अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चला दी जो उसकी छाती में लगी। इस झगड़े में एक अन्य विद्यार्थी के घायल होने का पता लगा है। घायल छात्र हरजीत सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।