Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2026 11:37 AM

कनाडा के सरी में हमलावरों ने पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ह
ओटावा: कनाडा के सरी में हमलावरों ने पंजाबी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
कपल के मर्डर के बाद हमलावरों ने अपनी सफेद रंग की सेडान कार को आग लगा दी और फरार हो गए। कनाडा पुलिस ने इसे टारगेटेड किलिंग बताया है जिससे इसे गैंगवार माना जा रहा है। एमरजैंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद रात 10.51 बजे प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक सफेद रंग की सेडान कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस को शक है कि इस कार का इस्तेमाल हमलावरों ने किया हो सकता है। आशंका है कि वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए कार को आग लगाई गई।