Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2023 04:20 PM
मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह वाला में देर रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई
मोगा : मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह वाला में देर रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलियां भी चल गई। इसमें दोनों पक्षों के 3 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोगा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़ाई शराब पीने को लेकर हुई थी, फिर दोनों पक्षों में टकवार बढ़ गया और गोलियां चलाई गई। इसमें एक पक्ष के 2 लोगों को गोलियां लगी और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने से घायल 2 युवकों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल से मोगा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती घायल संदीप सिंह ने बताया कि गांव के ही युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और 4/5 व्यक्ति कार में आए और उन्होंने बुरी तरह से मारपीट करनी शुरु कर दी और पीछे से गोली चलने की आवाज आई। उसने बताया कि गोली हमारे लोगों पर चलाई गई थी पर वह उनके ही लग गई। इस मामले में मोगा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बीती देर रात पत्तो हीरा सिंह लड़ाई-झगड़ा हुआ है। इसमें 2 पक्षों के 3 लोग अस्पताल भर्ती हुए हैं। इसमें 2 युवकों को गोलियां लगी थी, जिनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रैफर कर दिया गया है। मोगा के सिविल अस्पताल में एक मरीज भर्ती है।
इस मौके पर जानकारी देते हुए ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि गत रात मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में लड़ाई होने की सूचना मिली थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। जिनमें से एक मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है और दूसरा मोगान के मेडिसिटी में भर्ती हैं। झगड़ा किस कारण हुआ इसकी जांच की जा रही है और जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here