फाजिल्का में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला: घायल युवक ने तोड़ा दम, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2026 03:05 PM

fazilka firing case update

फाजिल्का में फायरिंग मामले में पुलिस के बड़ी सुफलता हासिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फाजिल्का (सुखविंदर थिंद):  फाजिल्का में फायरिंग मामले में पुलिस के बड़ी सुफलता हासिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल युवक जतिंदर सिंह जग्गी की इलाज दौरान मौत हो गई। 

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले फाजिल्का में सलेमशाह रेलवे क्रॉसिंग के पास फायरिंग की घटना सामने आई। यहां मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात हमलावर ने जतिंदर सिंह जग्गी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली लगने से जतिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए कुलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह, संतोष रानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि फायरिंग का कारण उनके बीच पुरानी रंजिश है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!