दर्दनाक घटना! बेटे को लगा करंट, सदमे में आए पिता ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2026 02:58 PM

father drastic step

शाहकोट के नजदीकी गांव बाहमणियां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय बेटे को करंट लगने और उसकी गंभीर हालत से परेशान पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाहकोट (अर्शदीप): शाहकोट के नजदीकी गांव बाहमणियां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय बेटे को करंट लगने और उसकी गंभीर हालत से परेशान पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के अनुसार,16 नवंबर को उनके बेटे अगमवीर सिंह को मोटर से करंट लग गया था। उसे उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। बेटे की हालत को लेकर गुरजिंदर सिंह पिछले दो दिनों से काफी चिंतित और सदमे में था।

परिजनों के मुताबिक 18 नवंबर की तड़के करीब 3 से 3.30 बजे वह घर से बाहर चला गया। तलाश करने पर वह हवेली के एक कमरे में गार्डर से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर सब-इंस्पैक्टर वरुण पटियाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। एस.एच.ओ. सुखविंदर पाल सोढ़ी ने बताया कि मृतक के पिता तारा सिंह और पत्नी के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!