Edited By Urmila,Updated: 05 Jun, 2023 02:10 PM

पुलिस ने 1 जून को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
टोरंटो : कनाडा में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके बेटे को कई लड़कियों का महीनों तक शोषण करने एवं उनसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि अप्रैल में लापता हो गई 13 वर्षीय एक लड़की की तलाश के सिलसिले में हुई जांच के बाद गुरप्रताप सिंह वालिया (56) और उसके बेटे सुम्रित वालिया (24) को गिरफ्तार किया गया।
लड़की ने मिलने के बाद बताया कि उसके सुम्रित के साथ संबंध थे तथा सुम्रित उसे सैक्स के बदले कथित रूप से मादक पदार्थ देता था। पिता-पुत्र की शराब की एक दुकान थी जहां लड़कियों का उत्पीड़न किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि पिता-पुत्र किशोरियों को मादक पदार्थ और शराब देते थे और फिर उन लड़कियों का यौन उत्पीड़ किया जाता था। समझा जाता है कि ये घटनाएं दिसंबर 2022 से मई 2023 के बीच हुईं। पुलिस ने 1 जून को दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके घर की तलाशी लेने पर 97,500 अमरीकी डॉलर मूल्य की 975 ग्राम कोकीन और 7 हथियार मिले। तलाशी के दौरान एक कम्प्यूटर में बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) भी मिली। सुम्रित और उसके पिता को यौन शोषण, बाल पोर्नोग्राफी रखने का आरोपी बनाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here