Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2023 12:45 PM
बठिंडा में किसानों की अनोखी गुंडागर्दी की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: बठिंडा में किसानों की अनोखी गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई थी जिसका किसानों ने विरोध किया और प्रशासन टीम को घेरा डाल लिया। अधिकारी को बंधक बना परेशान किया गया। लंबी बहसबाजी के बाद किसानों ने प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई।
वहीं बठिंडा के डी.सी. शौकत अहमद का बयान सामने आया और चेतावनी दी की इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज वह खुद घटना वाली जगह पर जाएंगे। उन्होंने किसानों द्वारा की गई उक्त हरकत की निंदा की। डी.सी. ने कहा कि किसानों ने पराली को जलाने से आए रोकने वाले अधिकारी को जबरदस्ती पराली को आग लगाने के लिए मजबूर किया है। किसानों की यह सरेआम गुंडागर्दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here