पंजाब में किसान आंदोलन तेज,आज ललकार रैली में करेंगे इस बात का पर्दाफाश

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2022 09:25 AM

farmer protest in front of cm house

किसानों ने यह मोर्चा मानी मांगों को लागू न करने के कारण लगाया है।

संगरूर(विवेक सिंधवानी): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा यहां पंजाब व केन्द्र सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के सामने छठे दिन भी जारी रहा, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं समेत पंजाब भर से हजारों किसान-मजदूर व नौजवान शामिल हुए। प्रदेश के सीनियर उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके व प्रदेश उपाध्यक्ष जगतार सिंह कालाझाड़ ने कहा कि किसानों ने यह मोर्चा मानी मांगों को लागू न करने के कारण लगाया है। 

उन्होंने घोषणा की कि 15 अक्तूबर को ललकार रैली में मुख्यमंत्री द्वारा मानी गई मांगों संबंधी का जिक्र किया जाएगा।  इन मानी गई मांगों को लागू करने बारे ‘आप’ सरकार के इस गुमराहपूर्ण प्रचार का पर्दाफाश किया जाएगा।  जिलाध्यक्ष मोगा अमरजीत सिंह सैदोके ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा तथा पंजाब के किसानों की एकता को तोडऩे के लिए एस.वाई.एल. के मुद्दे को उछालने की फिराक में हैं। 

बसंत सिंह कोठागुरु जिला उपाध्यक्ष बठिंडा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन ब्लाक महलकलां की नेता परमजीत कौर ने किसानों-मजदूरों व महिलाओं से जुड़े मसलों का जिक्र किया। राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी हिमांशु कुमार ने पंजाब तथा केन्द्र के विरुद्ध संघर्ष कर रहे किसानों-मजदूरों का समर्थन किया। स्टेज सचिव की भूमिका जसवंत सिंह ने निभाई। इस मौके पर हरबंस सिंह मुक्तसर, सुरजीत सिंह फाजिल्का तथा किशन छन्ना बरनाला ने भी विचार व्यक्त किए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!