Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Sep, 2021 03:33 PM

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल ने अकाली दल पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बलबीर राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के प्रधान भी हैं
चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल ने अकाली दल पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बलबीर राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमारे किसान मोर्चे को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। अकाली दल को प्रैस कांफैस की बजाय सीधे हमसे बात करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि हमारे पास भी अकाली दल के नेताओं के खिलाफ कई सबूत हैं, जिसमें वह सरेआम वाहनों में शराब भरकर ले जा रहे हैं, पर हमने उनको इस बारे कुछ नहीं कहा और न ही इस मामले को सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा कि वह किसी को भी घेरना नहीं चाहते थे पर अब परेशान हो चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा का आई.टी. सैल उन्हें गालियां भी निकालता है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here