Double Suicide से फैली सनसनी, देवर-भाभी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2026 04:19 PM

double suicide spreads sensation

देवर-भाभी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : देवर-भाभी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-41 के बुटेरला गांव में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान नगमा (32 वर्ष) और मुस्लिन (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

ये दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं। हालांकि दोनों के आपसी संबंधों की बात भी कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक नगमा का पति एक हफ्ते से शहर से बाहर गया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देवर भाभी से कोई भी फोन नहीं उठा रहा था, जिसके चलते पति ने अपने दोस्त को घर भेजा। इस दौरान दोस्त ने घर में दोनों देवर-भाभी के शव देखे तो तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि, युवक फंदे से लटका था और महिला का शव जमीन पर पड़ा था। दोनों ने यह भयानक कदम क्यों उठाया, इसके असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!